![]()
आदिवासी परिवार और भारत आदिवासी पार्टी का कार्यक्रम डूंगरपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया।
डूंगरपुर जिले में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आदिवासी परिवार और भारत आदिवासी पार्टी का कार्यक्रम डूंगरपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। इस दौरान आदिवासी महिला, प
डूंगरपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आदिवासी परिवार, भारत आदिवासी पार्टी और अन्य सहयोगी संगठनों की ओर से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही ग्राउंड में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक लोग रैली, वाहन रैली, डीजे की धुनों के साथ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में पहुंचने लगे। युवक सफेद धोती, कुर्ता, माथे पर साफा, गोफन, मोर पंख बांधकर आदिवासी पहनावे में पहुंचे, जबकि महिलाएं और युवतियां आदिवासी ओढ़नी, घाघरा के साथ ही जेवरात पहनकर आईं। खुले ग्राउंड में हजारों की भीड़ में जय जोहार के नारे गूंजते रहे।
आदिवासी महापुरुषों की तस्वीरों के सामने दीप जलाए। इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय युवक और युवतियों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें आदिवासी संस्कृति, वेशभूषा और रीति रिवाजों की झलक देखने को मिली। इस दौरान वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित भी किया। जिसमें लोगों को संविधान में आदिवासियों को दिए गए अधिकारों के बारे में बताते हुए आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने और एकजुट होने का संदेश दिया।
डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजकल एआई टेक्नोलॉजी है। ऐसे में एआई के माध्यम से आदिवासी परंपरा, संस्कृति को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा ओर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने आदिवासियों की परंपरा, रीति रिवाज के साथ जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए प्रयास नहीं किए। जिस वजह से आदिवासी हमेशा से पिछड़ा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार केवल आदिवासी को वोट बैंक समझने का काम नहीं करे। उनके अधिकारों को दिलाने का प्रयास करे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments