☜ Click Here to Star Rating


ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन, सीकर की ओर से शुक्रवार को रोडवेज बस डिपो पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारी धरने पर बैठे और ‘केंद्र सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कर्मचारियों की मांग है कि पीएम फंड से खरीदी जा रही इलेक्ट

.

राजस्थान रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव सिंह ठाकरिया ने बताया कि केंद्र सरकार पीएम फंड के इंडिया में परिवहन के लिए बसें खरीद रही है, लेकिन इनका संचालन प्राइवेट कंपनियों को दिया जा रहा है। दो राज्यों में ये बसें आ चुकी हैं और प्राइवेट कंपनियों ने इनका संचालन शुरू कर दिया है। ठाकरिया ने मांग की कि इन बसों का संचालन रोडवेज निगम को सौंपा जाए।

रोडवेज बस डिपो में विरोध-प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।

रोडवेज बस डिपो में विरोध-प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।

ठाकरिया ने कहा- राजस्थान में रोडवेज को 3 हजार नई बसों की जरूरत है। रोडवेज में 13 हजार रिक्त पद भी पड़े हैं। इन पदों को भरा जाए ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके अलावा, रिटायर कर्मचारियों को ब्याज सहित रिटायरमेंट पैसे व पेंशन देने की मांग भी उठाई गई।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीति रोडवेज कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading