![]()
नेशनल इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर डवलपमेंट प्रोग्राम (NICDP) के तहत ‘जोधपुर-पाली मारवाड़ निवेश क्षेत्र’ (JPMAY) यानी ट्विन सिटी को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये प्रोजेक्ट दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के तहत लॉन्च है। रीको ने पहले फेज में डवलप
पहले फेज में ईपीसी बेस पर बेसिक इंफ्रा विकसित होगा। डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, कमिशनिंग, इंफ्रार के ऑपरेशन व मेंटेनेंस शामिल है। 7500 करोड़ निवेश की संभावना है और 40 हजार रोजगार के अवसर मिलेंगे। जोधपुर के कांकाणी व पाली के रोहट में जमीन रिजर्व है। दोनों शहरों के बीच इंडस्टि्रयल ट्विन सिटी की योजना तैयार है। इसे पीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने मंजूरी दी थीं।
जमीन पहले से नोटिफाइड जोधपुर से 30 किमी दूर प्रोजेक्ट लांच होगा। कांकाणी और रोहट शामिल है। मुख्यत: निम्बला व निम्बली की जमीन का अधिग्रहण रीको कर चुका हैं। डवलपमेंट के लिए 2 साल से कम चल रहा है। जोधपुर पाली के बीच 70 किमी लंबे फोर लेन के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे की जमीन नोटिफाइड की जा चुकी है।
40 हजार से ज्यादा को रोजगार मिलेंगे
क्षेत्रफल: रोहट तहसील के 9 गांवों में 154 वर्ग किमी 3604 हेक्टेयर में 3-चरण में होगा विकास
फेज-1 : (641.88 हेक्टेयर) निर्माणाधीन; परियोजना लागत 921.66 करोड़ रुपए
- 322.8 करोड़ एनआईसीडीआईटी द्वारा
- 105 करोड़ रुपए का सॉफ्ट लोन
फेज-2 : 1086.4494 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में; जन सुनवाई जुलाई 2025 में
फेज-3 : भूमि अधिग्रहण के लिए अनुमोदन प्राप्त
- पीएमसी (एसिस्टम इंडिया) की नियुक्ति 11 जुलाई 2025 को हुई; 21.21 करोड़ रुपए का अनुबंध
- ईपीसी बोली: 465.48 करोड़ रु. 30 जुलाई 25 को आमंत्रित की जाएगी
- जलापूर्ति: 275 करोड़ रुपये स्वीकृत; जीसीकेसी प्रोजेक्ट्स को कार्य सौंपा गया।
ट्रेन से पोर्ट तक पहुंचेगा तैयार माल, ऐसे होगी कनेक्टविटी
- 575 किमी. कांडला पोर्ट
- 635 किमी. मुंद्रा पोर्ट
- 965 किमी. जेएलएल पोर्ट मुंबई
रेल्वे स्टेशन
- 36 किमी. जोधपुर स्टेशन
- 30 किमी. पाली स्टेशन
- 60 किमी. मारवाड़ स्टेशन
रोहट रेलवे स्टेशन : साइट के अंदर
फोकस सेक्टर्स-इंडस्ट्रीज
- टेक्सटाइल
- फूड & प्रोसेसिंग
- इंजीनियरिंग एंड ऑटो
- बिल्डिंग मेटेरियल्स
- हेंडीक्राफ्ट्स
इंडस्ट्रीज से यह फायदे मिलेंगे दोनों शहरों के बीच इंडस्ट्रीज स्मार्ट सिटी होने से नई इंडस्ट्री विकसित होगी। पश्चिमी राजस्थान मुख्य इंडस्ट्री हब का हिस्सा बनेगा। ये जोधपुर व पाली रीजन का 154 स्क्वायर किमी का हिस्सा है। ये पचपदरा के पास तैयार हो रही रिफाइनरी व इससे जुड़े इंडस्ट्रीज का भी भविष्य में हिस्सा बनेगी। वहां एक्सपोर्ट के लिए इस कॉरिडोर का उपयोग करने की योजना तैयार की गई हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments