सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे वन राज्य मंत्री संजय शर्मा।
राजस्थान सरकार के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। करीब 4 घंटे में 100 से अधिक लोग परिवेदना लेकर आए। जिनमें से सबसे अधिक पेयजल समस्या और ट्रांसफर के मसले रहे। कुछ लोग अतिक्रमण तो कुछ अन्य मामले से जुड़ी परिवद
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने ठीक 10 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई शुरू कर दी। उससे पहले ही लोग सर्किट हाउस पहुंच गए थे। यहां आए रविंद्र सिंह ने कहा कि जयपुर से अलवर ट्रांसफर की मांग रखी है। अलवर शहर के 60 फुट रोड की महिलाओं ने कहा कि घरों में पानी नहीं आता है। जिसके कारण बड़ी परेशानी होती है। अब वन मंत्री संजय शर्मा को अवगत कराया है। उन्होंने पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

अलवर शहर की ये महिलाए पानी की समस्या लेकर पहुंची। सबने कहा कि बारिश के दिनों में भी पेयजल संकट बना हुआ है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments