![]()
राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी आर्मी की भर्ती प्रक्रिया 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
झालावाड़ के राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी आर्मी की भर्ती प्रक्रिया 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती 2025-26 बैच के बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के लिए है।
कॉलेज प्रिंसिपल फूल सिंह गुर्जर के अनुसार, इच्छुक छात्रों को सुबह 7 बजे भवानी क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मूल अंकतालिका और उनकी छायाप्रति, कॉलेज की नियमित प्रवेश फीस की रसीद और छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड (मूल और छायाप्रति), बैंक खाता पासबुक (मूल और छायाप्रति) और खेल प्रमाण पत्र (यदि है तो) लाने आवश्यक हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments