☜ Click Here to Star Rating



वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह 20 अगस्त की रात्रि 01 बजकर 19 मिनिट पर राशि बदलकर कर्क राशि में आ गया है। अब यह ग्रह 14 सितंबर को रात्रि 12 बजकर 16 मिनिट तक इसी राशि में रहेगा। उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा कर्क का स्वामी है, जो

.

ज्योतिर्विद के मुताबिक, शुक्र के कर्क राशि में आने से इसकी पूर्ण दृष्टि मकर पर रहेगी, जो कि इसके मित्र शनि की राशि है। अतः मकर राशि के लोगों को शुक्र की वजह से लाभ होने की संभावना है। कर्क राशि में शुक्र आने से देश में सत्ता पक्ष को राहत मिल सकती है। कई दिनों से चल रहे विरोध-आंदोलनों के बाद भी सरकार की स्थिति मजबूत हो जाएगी।

शुक्र के ग्रह परिवर्तन से 12 राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव

मेष – व्यापारिक गतिविधियों को बाधित कर सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहने की संभावना है। सोच-विचार कर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। वृषभ – मित्रों से मिलन करवाएगा। पारिवारिक स्थितियों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। लाभ के योग बन सकते हैं। मिथुन – संतान की मदद से सुख प्राप्त होगा। अपने लिए समय निकाल पाएंगे। मन शांत रहेगा। कर्क – स्थितियां सामान्य रहने की संभावनाएं हैं। जरूरी कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। निवेश से बचें। सिंह – यह वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ा सकता है। प्रेम प्रसंग में निराशा हो सकती है। कार्य अधिक करने पड़ सकते हैं। कन्या – न्यायालयीन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नई योजनाओं को पूर्ण करने की जिम्मेदारी मिलेगी। तुला – अटके कार्यों में गति प्रदान करेगा। निश्चित समय में कार्य करने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वृश्चिक – प्रभाव में वृद्धि करेगा, लेकिन ध्यान रखें अति आत्मविश्वास हानिकारक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धनु – अटका धन वापस मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। विषम परिस्थितियों से निपटने में सफलता मिलेगी। मकर – उत्साह में वृद्धि होगी, सोच सकारात्मक बनी रहेगी। धन लाभ के पूरे आसार हैं। तकनीक के क्षेत्र में कार्य करने वालों को लाभ होगा। कुंभ – मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिलेगा। क्रोध बना रहेगा, धैर्य से काम लेना होगा। मीन – बेहतर स्थितियां बनाएगा। अनुमान से अधिक लाभ प्राप्त होगा एवं सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading