☜ Click Here to Star Rating



प्रधान बनने पर खुशी जताती सुरज्ञान

कामां और पहाड़ी प्रधान के निलंबन के बाद खाली पड़ी सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हुए। जिसमें दोनों ही जगह भाजपा प्रत्याशियों ने बाजी मार ली। लेकिन प्रधानी के उपचुनाव में भाजपा की अंतरकलह निकल कर आई है। वहीं जीत के बाद भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि

.

पंचायत समिति प्रधान की राजनीति में कामां और पहाड़ी का चुनाव किसी राजनीतिक थ्रिलर से कम नहीं रहा। कभी बराबरी का डर, कभी वोट निरस्त होने का सस्पेंस और कभी 20 दिन तक सदस्यों की कैंप कैद के बाद अंततः कामां में भाजपा प्रत्याशी सुरज्ञान ने एक वोट और पहाड़ी में भाजपा प्रत्याशी निसार खान ने दो वोट से बाजी मारकर प्रधान पद की जंग जीत ली। वहीं कामां में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा।

पहाड़ी में कांग्रेस के खेमे को बदलकर निसार नासिर ने भाजपा की सदस्यता लेकर प्रधानी का चुनाव जीता है। दोनों ही जगह पुलिस की कड़ी चौकसी रही। कामां पहाड़ी मतदान केंद्र में 200 मीटर की परिधि तक बैरिकेडिंग और सीसीटीवी से निगरानी हुई, जबकि पुलिस बल हर वक्त मुस्तैद रहा। कलेक्टर उत्सव कौशल एवं एसपी ओम प्रकाश मीणा लगातार पूरे चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते हुए शांतिपूर्वक संपन्न कराया।

3 वोट रद्द होने के बाद भाजपा को मिली जीत

कामां पहाड़ी पंचायत समिति प्रधान चुनाव से महज़ एक दिन पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जाहिदा खान के बेटे साजिद खान और बेटी शहनाज खान की सदस्यता रद्द कर दी गई। पहाड़ी को नगर पालिका में परिवर्तन होने पर प्रताप की वोट भी रद्द हो गई।

पहाड़ी से दो और कामां से एक की सदस्यता रद्द से समीकरण बदल गया और भाजपा मजबूत हो गई। वहीं सबसे बड़ा झटका कांग्रेस के निसार ने दिया, उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने निसार को उपकृत करते हुए प्रधान प्रत्याशी बना दिया। फलस्वरूप भाजपा प्रत्याशी निसार पहाड़ी में दो वोट से जीते।

कामां : एक वोट से बनी सुरज्ञान प्रधान

कामां पंचायत समिति में सुरज्ञान ने निर्दलीय धर्मवती को सिर्फ एक वोट से हराया। 24 में से 12 वोट सुरज्ञान के खाते में गए, 11 धर्मवती को मिले और 1 वोट निरस्त हो गया। कामा पंचायत समिति की वार्ड संख्या 21 की सदस्य सुरज्ञान को चुनाव से ठीक पहले सदस्यता दिलाते हुए उन्हें भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया।

प्रधान बनी सुरज्ञान पत्नी केसरी सिंह राठौड़ वार्ड संख्या 21 बिलौद- धर्मशाला ग्राम पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीती थी। वहीं पंचायत समिति सदस्य धर्मावती पत्नी बलदेव गुर्जर वार्ड संख्या 14 सुनहरा -धिलावटी ग्राम पंचायत से भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीती थीं।

पहाड़ी : निसार ने कांग्रेस के इरफान को दी मात

पहाड़ी में भाजपा प्रत्याशी निसार खान ने कांग्रेस प्रत्याशी इरफान खान (पूर्व मंत्री जाहिदा खान के देवर) को दो वोट से शिकस्त दी। 27 में से निसार को 14 और इरफान को 12 वोट मिले, जबकि 1 वोट निरस्त हो गया। निसार ने इरफान को 2 वोटों से हराया। निसार कांग्रेस पार्टी से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। उप-चुनाव से एक दिन पहले निसार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए और, आज बीजेपी पार्टी की तरफ से इरफान के समाने चुनाव लड़े।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading