जयपुर| सांसद मंजू शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को पूरा करने की दिशा में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” एक महत्वपूर्ण कदम है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक जनआंदोलन है। इसका उद्देश्य हर भारतीय को सक्षम बनाना है, ताकि वह स्वावलंबी बने और देश के विकास में भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान स्वदेशी उत्पाद खरीदने एवं दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान के तहत आज हर क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने, कौशल विकास के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
इसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही “वोकल फॉर लोकल” को अपनाएं और स्थानीय उत्पादों व सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। अभियान के तहत 25 दिसंबर तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत व्यापारी सम्मेलन, उद्योग सम्मेलन, प्रभात फेरी, मशाल यात्रा, नुक्कड़ नाटक, किसान मार्च, संत सम्मेलन, महिला सूक्ष्म उद्यमी सम्मेलन, आत्मनिर्भर भारत संकल्प सेमिनार और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments