![]()
बहरावंडा खुर्द के मुख्य बाजार में चहलकदमी करता भालू।
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से निकलकर हिंसक वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। बीती रात एक भालू रणथंभौर के जंगल से निकलकर बहरावंडा खुर्द कस्बे के आबादी क्षेत्र में आ गया । इस दौरान भालू कस्बे के मुख्य बाजार में चहलक़दमी कर
एक दुकान में रखे सामान बिखेरे
बताया जा रहा है कि भालू एक दुकान के बाहर रखे एक फ्रिज को तोड़ कर फ्रिज में रखे पेय पदार्थ भी पी गया। रात के समय भालू के आबाद क्षेत्र में मूवमेंट को लेकर बहरावंडा खुर्द के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है । गौरतलब है कि रणथंभौर से सटे गांवों में अक्सर रात के समय भालू की दस्तक रहती है। भालू रणथम्भौर के जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में आ जाता है । विशेषकर रणथम्भौर से सटे बहरावंडा खुर्द, छाण, अल्लापुर, जैतपुर सहित कई गांवों में अक्सर रात के समय भालू की चहलकदमी देखने को मिलती है। इतना ही नही भालू कई बार गांव में घरों के खिड़की दरवाजे तक तोड़कर घर मे घुस जाता है और घर में रखा घी गुड़, मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री खा जाता है। गांवों में भालू के मूवमेंट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग से गुहार लगाई गई। वन विभाग की ओर से कई समय समय पर कई जगहों से भालू को पकड़कर जंगल मे छोड़ा जाता रहा है,लेकिन इसके बावजूद रणथम्भौर से सटे गांवोंमें भालुओं का मूवमेंट बना हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments