![]()
प्रभारी सचिव डॉ. आरुषि मलिक ने कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा के साथ सागवाड़ा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा किया।
डूंगरपुर जिले की प्रभारी सचिव डॉ. आरुषि मलिक शुक्रवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर हैं। प्रभारी सचिव डॉ. आरुषि मलिक ने कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा के साथ सागवाड़ा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंन
प्रभारी सचिव डॉ. आरुषि मलिक डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। सर्किट हाउस में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रभारी सचिव डॉ. आरुषि मलिक ने कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा के साथ अतिवृष्टि प्रभावित गांवों में फिल्ड विजिट किया। प्रभारी सचिव, कलेक्टर और विधायक ने सागवाड़ा क्षेत्र के वरदा, टामटिया, आतरी और नंदोड गांवों में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की स्थिति का जायजा लिया। विधायक शंकरलाल डेचा ने क्षेत्र के किसानों को हुए नुकसान की जानकारी प्रभारी सचिव को दी।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र में हुई भारी बारिश से उनकी सोयाबीन, उड़द और मकई की 65 फीसदी से ज्यादा फसल खराब हो गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जिस पर प्रभारी सचिव ने किसानों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। प्रभारी सचिव, कलेक्टर और विधायक ने टामटिया में पीएचसी का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मरीजों के इलाज की जानकारी ली और अभावों को दूर करने के निर्देश दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments