अलवर में पालतू कुत्ते ने अपने मालिक पर हमला कर दिया। मालिक की आंख के पास घाव हो गया। इस पर गुस्साए मालिक ने पीट-पीटकर कुत्ते को मार दिया। घायल मालिक अभी जिला हॉस्पिटल में भर्ती है।
डॉक्टर ने बताया- कुत्ते ने आंख के पास काटा है। आंख मुश्किल से बची है। बड़ा घाव होने के कारण आंख के पास करीब 10 टांके आए हैं। घटना शनिवार सुबह करीब 4.30 बजे की है।

युवक की आंख के पास 10 टांके आए हैं, जो अलवर जिला अस्पताल में भर्ती है।
पानी पिलाते समय कुत्ते ने किया हमला जानकारी के अनुसार, मेलखड़ी गांव निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर भजनलाल सुबह उठकर कुत्ते को पानी पिला रहा था। इस दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने आंख के पास काट लिया।
इस कुत्ते ने शुक्रवार को भजनलाल के बेटे लव कुमार (8) को भी काट लिया था। उसके मामूली घाव हुआ था। अब भजनलाल पर अटैक करने पर उसने लाठी से पीट-पीट कर कुत्ते को मार दिया।
20 दिन पहले ही दोस्त देकर गया था कुत्ता घायल भजनलाल ने बताया- यह कुत्ता देसी नस्ल का था। 20 दिन पहले ही उसका दोस्त उसे कुत्ता देकर गया था। दोस्त बोलकर गया था कि कुछ दिन में वापस लेकर चला जाएगा।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments