कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक दिवसीय दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र जारी करने को लेकर जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 155 दिव्यांगों की विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से आवश्यक जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। सीएमएचओ
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सताराम भाखर ने 38 दिव्यांगों की आंखों से संबंधित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवश्यक जांच की गई और उन्हें परामर्श दिया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजुराम सुथार ने 90 दिव्यांगों की अस्थि (हड्डी) संबंधी दिव्यांगता की जांच की और प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक मार्गदर्शन व उचित उपचार/परामर्श प्रदान किया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार ने 27 दिव्यांगों की मानसिक स्वास्थ्य या मनोरोग संबंधी दिव्यांगता की जांच की गई और उन्हें प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जांच प्रक्रिया पूरी की गई।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments