सिवाना | राउप्रावि जीनगरों की वास में बुधवार को मानव सेवा संस्था की आरे से स्वदेशी अपनाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान संस्था पदाधिकारियों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, देशी उद्योगों के प्रोत्साहन व आत्मनिर्भर भ
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद संस्था के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्त्र, उत्पाद व सेवाओं का उपयोग करने की शपथ दिलाई। सभी छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से शपथ दोहराई हम अपने देश में बने स्वदेशी वस्त्र, उत्पाद व सेवाओं का उपयोग करेंगे, देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए देशी उद्योगों, किसानों व कारीगरों का सहयोग करेंगे तथा विदेशी वस्तुओं का त्याग करेंगे। प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा ने कहा कि आज के समय में स्वदेशी को अपनाना देश की आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
शिक्षक लेखराज देवासी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments