![]()
जैसलमेर। धूमधाम से मनाया जा रहा है आजादी का त्योहार।
79वां स्वतंत्रता समारोह जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में मनाया जा रहा है। कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत सुबह 9.5 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। परेड कमांडर के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राज
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में सुबह 9.5 बजे से आयोजित होगा इस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर प्रतापसिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस के दौरान मुख्य अतिथि कलेक्टर इसके पश्चात परेड निरीक्षण करेंगे एवं मार्च पास्ट बैंड धुन की सलामी लेंगे। इसके बाद राज्यपाल का संदेश पठन एडीएम परसाराम करेंगे।
साथ ही समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न होगा। इस दौरान जिला प्रशासन बनाम नगर परिषद जैसलमेर के मध्य शाम 4.30 बजे से 7 बजे तक 12-12 ओवर एक क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन रखा गया है। स्काउट ने बनाएंगे पिरामिड, स्कूली छात्राओं का होगा नृत्य समारोह में स्काउट पिरामिड बनाएंगे और स्कूली बच्चे पीटी कर स्वस्थ रहने का संदेश देंगे। गर्ल्स स्कूल की बालिकाएं राजस्थानी डांस पेश करेंगी। इस मौके पर विधायक छोटू सिंह भाटी, एसपी अभिषेक शिवहरे, जिला प्रमुख प्रताप सिंह, समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments