![]()
स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह थोड़ी देर में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में शुरू होने वाला है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस दौरान बीकानेर शहर मे
इस बार सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में स्टूडेंट्स भी शामिल हैं, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं और बारहवीं कक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दसवीं के सरकारी व प्राइवेट टॉपर के साथ ही बारहवीं के सभी संकायों के टॉपर को सम्मानित किया जा रहा है। मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरूष विंग, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होमगार्डस, एनसीसी सात राज.बटालियन छात्र एवं छात्रा विंग, महारानी कॉलेज, स्टूडेंट पुलिस कैडेस महारानी स्कूल,बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, स्कॉउट, गाइड कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड का नेतृत्व आरआई कविता पूनिया करेंगी। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। इस दौरान देशभक्ति की भावना और संस्कृति से सराबोर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आज सजा हुआ है शहर
स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर को तिरंगे से सजाया गया है। जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों को बहुत ही करीने से सजाया गया है। सभी ओवर ब्रिज पर, पब्लिक पार्क में कीर्ति स्तम्भ पर, कलेक्टरी के सामने सर्किल पर तीन रंगों में पर्दे लगाकर सजावट की गई है। इसके अलावा पब्लिक पार्क में अंदर घुसते ही ठीक सामने स्थित सर्किल पर भी सजावट हुई है। करणी सिंह स्टेडियम के बाहर भी सजावट की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments