☜ Click Here to Star Rating



मंगलवार को हुई बारिश से नेशनल हाईवे-44 पर जलभराव हो गया है।

धौलपुर के मनियां उपखंड में मंगलवार को हुई बारिश से नेशनल हाईवे-44 पर जलभराव हो गया है। मांगरोल चौराहे पर सड़क पर पहले से मौजूद गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है।

.

स्थानीय निवासियों ने चार महीने पहले जिला प्रशासन से सड़क और नालों की मरम्मत की मांग की थी। प्रशासन ने आश्वासन दिया था। सड़क की मरम्मत का कार्य आंशिक रूप से शुरू हुआ है। नेशनल हाईवे के किनारे बने नाले टूटे और अवरुद्ध हैं। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है।

मनियां कस्बे के बाजारों और गली-मोहल्लों में घुटनों तक पानी भर गया है। कई जगहों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा है। हाईवे पर पानी जमा होने से वाहनों की गति धीमी हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के दोनों तरफ बने नाले टूटे हुए हैं। NHAI की ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण हाईवे और कस्बे में पानी भरने से घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading