अजमेर की आनासागर झील में 3 साल की मासूम बच्ची को फेंक दिया गया। बच्ची की झील में डूबने से मौत हो गई।
वैशाली नगर स्थित देवनारायण मंदिर के सामने बुधवार सुबह बच्ची का शव तैरता हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को झील से बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है।

सूत्रों के अनुसार मां ने बच्ची को आनासागर झील में फेंक दिया था। बाद में थाने पहुंचकर गुम होने का नाटक किया था। हालांकि इस मामले में अधिकारियों ने जानकारी देने से इनकार किया है। पुलिस ने मामले में जल्द खुलासा करने के बात कहीं कई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments