☜ Click Here to Star Rating

टोंक में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस लाइन ग्राउंड में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया।

टोंक जिले में 79वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जलदाय एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद सलामी दी गई। फिर परेड का निरीक

.

स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ।

देश तीसरी बडी ताकत बनने जा रहा है

मुख्य अतिथि मंत्री चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक हैं। स्वतंत्रता केवल अधिकार नही, बल्कि यह एक जिम्मेवारी भी है। हमे अपने देश की प्रगति के लिए शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति की भावना को अपनाना होगा। हम सबका यह दायित्व हैं कि भारत को हर क्षेत्र में आगे बढाएं और इसे सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र बनाएं।

उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक हम सभी को मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना है। देश विश्व की चौथी सबसे बडी ताकत है। अब तीसरे बनने जा रहा है।

जिला स्तरीय समारोह में देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देती छात्राएं।

जिला स्तरीय समारोह में देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देती छात्राएं।

समारोह में राज्यपाल का संदेश पठन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 52 प्रतिभाओं और वीरांगनाओं का सम्मान अतिथियों ने किया। पुरस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया। बच्चों ने योग प्रशिक्षक मदन लाल गुर्जर के मार्गदर्शन में शानदार योगा किया।

जोधपुर में हुए राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आवां ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रशासक ( सरपंच) दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज को राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ सरपंच के अवार्ड से सम्मानित किया है।

स्कूली बच्चों ने बेहतरीन सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन आदि कार्यक्रम हुए। इस समारोह में स्कूली बच्चे, अधिकारी और कर्मचारी पुलिस शामिल रहे। मैदान पूरी तरह से सजा हुआ था।

देखें स्वतंत्रता के पर्व की झलकियां…

पुलिस लाइन ग्राउण्ड में योगा टीम कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए।

पुलिस लाइन ग्राउण्ड में योगा टीम कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पंकज जैन को विभाग के कार्यों को समय पर संपन्न करने पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पंकज जैन को विभाग के कार्यों को समय पर संपन्न करने पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

स्कूली बच्चों ने शानदार व्यायाम प्रदर्शन किया।

स्कूली बच्चों ने शानदार व्यायाम प्रदर्शन किया।

टोंक में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस लाइन ग्राउंड में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, कलेक्टर, SP समेत कई लोग शामिल हुए।

टोंक में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस लाइन ग्राउंड में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, कलेक्टर, SP समेत कई लोग शामिल हुए।

होनहार बच्चों को सम्मानित करते अतिथिगण।

होनहार बच्चों को सम्मानित करते अतिथिगण।

उनियारा क्षेत्र के ढिकोलिया निवासी शहीद रामराज शर्मा की पत्नी वीरांगना राधा देवी को शाल उड़ाकर सम्मान किया।

उनियारा क्षेत्र के ढिकोलिया निवासी शहीद रामराज शर्मा की पत्नी वीरांगना राधा देवी को शाल उड़ाकर सम्मान किया।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading