पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए बीजेपी से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा- चुनाव आयोग राहुल गांधी से एफिडेविट मांग रहा है, बेहूदी बात कर रहा है। आप जांच करवा लीजिए देश को सच्चाई बता दीजिए। बात खत्म हो जाएगी। ले
गहलोत ने कहा – यह तो माहौल ऐसा लगता है, जैसे चीन और रूस में चुनाव आयोग भी हैं। लेकिन वहां चुनाव एकतरफा ही होता है। क्या हमारा देश भी उस दिशा में जा रहा है? यह बहुत बड़ा सवाल है। राहुल गांधी जो बोल रहे हैं, संविधान बचाओ, वो कहते हैं कि वोट चोरी हो रहा है तो चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देने में क्या तकलीफ है?

देश में खतरनाक और डरावना माहौल
गहलोत ने कहा- हम चाहते हैं कि पूरा देश संकल्प करे कि हर व्यक्ति का वोट का अधिकार कायम रहे। लोकतंत्र कायम रहे। लोकतंत्र ही नहीं रहेगा तो देश का मान-सम्मान कहां रहेगा? आज गरीब से गरीब आदमी को भी वोट का अधिकार मिला हुआ है। उसे मान सम्मान मिलता है, वो समाप्त हो जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी चुनाव आयोग पर सवार खड़े किए।
जूली बोले- देश में चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं तो स्वतंत्र रहें, वे तो किसी दल के इशारे पर काम नहीं करें
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा- देश में हमारी स्वयत्तशासी संस्थाएं हैं, जिन पर देश टिका है। उन पर उंगली उठ रही है। सबूतों के साथ राहुल गांधी ने वोट चोरी को उजागर किया। लेकिन चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है। बिहार में 65 लाख वोट काट दिए। कई ऐसे लोग जो एक से ज्यादा वोट डाल रहे हैं, उन लोगों पर कार्रवाई की जरूरत है।
जूली ने कहा- चुनाव आयोग, ईडी, इनकम टैक्स स्वतंत्र रहें। ये तो कम से कम किसी दल के इशारे पर काम नहीं करें। आज हमारी लड़ाई महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा से होनी चाहिए, देश को आगे बढ़ाने की होनी चाहिए लेकिन जाति, धर्म और संप्रदाय की बातें चल रही हैं। देश को बांटने का काम चल रहा है।
ये भी पढ़ें…
सीएम बोले- 5 साल में 10 लाख नौकरी देंगे:जोधपुर में 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अलवर में मंत्री के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं वीरांगना
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- 5 साल में 4 लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में 6 लाख नौकरी सृजित करने का संकल्प लिया है। 75 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। 1 लाख 68 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments