![]()
जोधपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
जोधपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने 6 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग अलग कोर्ट से 8 वारंट जारी हो रखे थे। जिसमें से एक गिरफ्तारी वारंट भी शामिल हैं।
वेस्ट जिले की पुलिस ने बताया मामले में आरोपी विशाल उर्फ बिट्टू पुत्र प्रकाश वाल्मीकि निवासी पंचोलिया नाडी हरिजन बस्ती को दस्तयाब किया गया। उसे स्थाई वारंट में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग कोर्ट से 8 स्थाई वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा था, लेकिन पिछले 6 वर्षों से आरोपी अपना नाम बदलकर रह रहा था। उसके खिलाफ पूर्व में 11 मामले भी दर्ज हैं। ऐसे में थाना अधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में टीम ने आज आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी खांडाफलसा थाने में दर्ज एक मामले में भी फरार चल रहा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments