बीसलपुर बांध से लगातार तीसरे दिन भी पानी की निकासी की जा रही हैं।
टोंक में बीसलपुर बांध में पानी की आवक नहीं बढ़ने से लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी बांध के एक गेट नंबर 9 से बनास नदी में पानी निकासी की जा रही है। गेट नंबर 9 को 25 मीटर (25 सेंटीमीटर / एक फीट से भी कम) खोलकर इससे प्रति सेकेंड महज 1503 क्यूसेक पानी निक
इधर, जिले में पिछले 24 घंटे में कई जगह बारिश नहीं हुई। सिंचाई विभाग के अनुसार- एक मात्र निवाई के रेनगेज सेंटर पर बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है, बारिश के आसार नहीं है। दोपहर के समय गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान के भी बढ़ने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा है।
पानी निकासी कम हो सकती है कभी भी
बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से अभी महज एक गेट नंबर 9 को खोल रखा है। इसे भी एक फीट से भी कम खोल रखा है। इस गेट को भी पानी की आवक बीसलपुर बांध में नहीं बढ़ी तो कभी भी बंद किया जा सकता हैं या फिर इसे और कम खोलकर पानी निकासी को कम कर सकते है। अभी इससे 1503 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

गुरुवार को आसमान साफ रहा। दोपहर को गर्मी और उमस बढ़ने के आसार है।
इससे पहले 24 जुलाई शाम को बांध में पानी की आवक बढ़ने से एक गेट खोला था। करीब सप्ताह भर से बांध में पानी की आवक कम होने से गेटों को एक-एक कर बंद किया जा रहा है। पांचवां गेट मंगलवार को सुबह 7 बजे बंद कर दिया था। इसके बाद से एक मात्र गेट नंबर 9 से पानी निकासी बनास नदी में की जा रही है।
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक गत दिनों से बांध में कम होती जा रही है। इसके चलते बांध का जल स्तर 315.50 मेंटेन कर एक गेट से बांध से पानी निकासी की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments