☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के विद्याधर नगर थाना पुलिस ने एक शातिर मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने थाना सर्किल में लगे हुए 120 सीसीटीवी फुटेज चैक कर बदमाश का हुलिया निकाला जिस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक दोपहिया भी रिकवर

.

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि थाना विधाधर नगर थाने में 29 जुलाई को एक महिला ने रिपोर्ट दी। पीड़िता ने बताया कि 28 जुलाई को वह विधाधर नगर सेक्टर -7 से योगा की क्लास लेकर 10.39 घर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए, उस समय वह एसबीआई मण्डल शाखा के सामने खड़ी थी। बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों को देख कर पहचानने की भी बात कही।जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के लिए टीम गठित की। टीम ने घटना स्थल पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज चैक किये जिस के बाद करीब टीम ने 120 से अधिक सीसीटीवी फुटेज पर काम किया जिस से आरोपी अब्दुल हफीज(27) का हुलिया सामने आया। हुलिया आने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

आरोपी अब्दुला ने प्रारम्भिक पूछताछ में नशे के लिए वारदात अपने अन्य साथी बाबू निवासी बिहारी टीबा भट्टाबस्ती के साथ मिलकर संगठित होकर राहगीरों से मोबाईल स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया। ये बदमाश ओने पोने दामों मे मोबाइल बेचकर अपने नशे की आपूर्ति करते थे। पकड़ा गया बदमाश वारदात करने के लिए अपने रिश्तेदार की बाइक एवं स्कूटी काम में लेते। जिसकी नम्बर प्लेट पर नम्बरों पर मिट्टी लगाकर नम्बरो को छिपा देते थे।ताकि नम्बरो के आधार पर उन तक पहुंचा नही जा सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading