☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई

भीलवाड़ा में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की आज से शुरुआत की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और विधायक प्रशांत बैरवा, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत

.

यह अभियान भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से विभिन्न ब्लॉक और मंडलों तक आने वाले एक माह तक जारी रहेगा। इसके माध्यम से जो सही वोटर हैं उन्हें वोटिंग लिस्ट में कंटिन्यू किया जाएगा और जो गलत वाटर जुड़े हैं उन्हें इन वोटिंग लिस्ट में से हटाया जाएगा।

अभियान वोट चोर गद्दी छोड़

जनरल सेक्रेटरी बैरवा ने बताया की आज पूरे राजस्थान में हमारा अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ की शुरुआत हुई है। उसी के सिलसिले में आज मैं भीलवाड़ा में आया हूं। मैंने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली है। आने वाले चुनाव में किस तरीके से मैनिपुलेशन नहीं हो, जो सही वोट है वो जुड़ा रहे और जो गलत वोट है वो जुड़े नहीं। उसी के तहत हम पूरे राजस्थान में और हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सब यहां इकट्ठे हुए हैं।

उन्होंने कहा की संगठन को मजबूत करने पर चिंतन किया जा रहा है, यह बहुत जरूरी है, हर बार हम यही संगठन के मजबूती की बात करते हैं । हम चाहेंगे कि जो और भी जो अच्छे लोग हैं जो पार्टी से जुड़ना चाहते हैं ,पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं उनको जोड़ा जाए।

आयोजन के दौरान मंचासीन अतिथि

आयोजन के दौरान मंचासीन अतिथि

हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया की वोट चोर गद्दी छोड़ आज अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के निर्देशन और प्रशांत बैरवा की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई है। इस के तहत जिला मुख्यालय पर हस्ताक्षर अभियान होंगे, उसके बाद ब्लॉक में और मंडलों में यह कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। जिला कांग्रेस की तरफ से हर विधानसभा में दो-दो प्रभारी आब्जर्वर नियुक्त हो तो यह तय करेंगे।

हर एक विधानसभा में 2 ब्लॉक हैं, सभी ब्लॉक में हमारे यहां से प्रभारी जाएंगे। प्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व करेंगे, हम चाहते हैं कि प्रदेश में जिला इस अभियान प्रथम में आए। द्वितीय आए कोई स्थान भीलवाड़ा जिले को प्राप्त हो, यह हम टारगेट लेकर चलेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ओर अभियान में अपने अपने हस्ताक्षर किए।

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading