![]()
बूंदी जिला मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से शुरू होगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से बूंदी जिला मुख्यालय पर शुरू होगी। यह परीक्षा 21 सितंबर तक 6 चरणों में होगी। बूंदी शहर में इसके लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक चरण में अध
परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटे पूर्व तक ही अनुमति होगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच की जाएगी।
दो पारियों में होगी परीक्षा
पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए तीन उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण हेतु तिथिवार अलग-अलग संख्या में सतर्कता दल भी तैनात रहेंगे।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक राजकीय केंद्र पर एक और निजी परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर अनाधिकृत व्यक्तियों, अनुचित साधनों और विधि विरुद्ध गतिविधियों के साक्ष्य जुटाने के लिए वीडियोग्राफर भी नियुक्त किए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट अक्षय गोदारा द्वारा संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता एवं शुचिता व सुरक्षा को लेकर व्यक्तिश: मॉनिटरिंग की जा रही है। गोदारा द्वारा अवगत कराया गया कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र की गोपनीयता के मद्देनजर केंद्राधीक्षक के अलावा अन्य किसी व्यक्ति ,अधिकारी अभ्यर्थी इत्यादि को मोबाइल लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
केंद्राधीक्षक को भी आयोग के निर्देशानुसार केवल कीपैड मोबाइल की अनुमति होगी। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग किए जाने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के अनुसार न्यूनतम 10 वर्ष किंतु आजीवन कारावास तक के दंड एवं न्यूनतम 10 लाख रुपए जो 10 करोड़ रुपए तक हो सकता है, तक दण्ड का प्रावधान है। ऐसे व्यक्ति को अन्य भर्ती परीक्षा देने से वर्जित भी किया जाएगा।
उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग के निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 34 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी संजय कुमार गुप्ता व्याख्याता मोबाइल नंबर 9413087840 है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0747 2940097 है। नियंत्रण कक्ष 21 सितंबर तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम परीक्षा दिवस 19 सितंबर से 21 सितंबर तक प्रातः 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments