![]()
डीडवाना सेवा शिविर में कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने दृष्टि बाधित लाभार्थी को सौंपा दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
डीडवाना में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सेवा पर्व पखवाड़े के तहत ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीडवाना उपखंड की ग्राम पंचायत धनकोली में लगे शिविर का जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने निरीक्षण किया।
शिविर के दौरान धनकोली निवासी राजूराम ने अपनी 13 वर्षीय दृष्टि बाधित बेटी सोनू के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन दिया। राजूराम ने बताया कि प्रमाण पत्र के अभाव में सोनू को अब तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
इस पर जिला कलेक्टर डॉ. खड़गावत ने तुरंत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से सोनू की मौके पर ही जांच की और उसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर लाभार्थी परिवार को सौंप दिया।
प्रमाण पत्र मिलने के बाद सोनू और उनके पिता राजूराम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जिला प्रशासन और राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments