☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान पर्यटन विभाग की कवायद पर चांदबावड़ी में स्थानीय लोगों को फ्री एंट्री मिल सकती है।

विश्व प्रसिद्ध आभानेरी चांदबावड़ी में स्थानीय लोगों की एंट्री पर टिकट का विरोध होने लगा है। इसकी सुगबुगाहट शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित आभानेरी फेस्टिवल के दौरान देखने को मिली। जहां युवाओं ने डिप्टी सीएम दिया कुमारी को ज्ञापन देकर स्थानीय लो

.

दरअसल, आभानेरी फेस्टिवल के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे थे, लेकिन टिकट के बिना उन्हें चांदबावड़ी परिसर में एंट्री नहीं मिली। जहां एएसआइ (पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) द्वारा नियुक्त कर्मचारी नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश नहीं देने पर अड़े रहे, जबकि लोगों का कहना था कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए फेस्टिवल के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें विदेशी और देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले पर्यटकों के लिए टिकट जरूरी हो, लेकिन स्थानीय लोगों को छूट मिलनी चाहिए।

अधिकारियों को दिए निर्देश

पर्यटन विभाग की जॉइंट डायरेक्टर को इसकी शिकायत मिलने पर उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर उपेंद्र सिंह शेखावत के साथ पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से स्थानीय लोगों को रियायत देने की बात कही। इस पर पुरातत्व अधिकारियों ने नियम अनुसार छूट नहीं देने का हवाला देते हुए इसे पर्यटन मंत्रालय का नीतिगत निर्णय बताया। इस पर जॉइंट डायरेक्टर ने विभागीय प्रक्रिया के तहत छूट के आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

मॉन्यूमेंस के साथ एक्सपीरियंस को तवज्जो

पर्यटन विभाग की जॉइंट डायरेक्टर पुनिता सिंह ने कहा- आजकल के समय में पर्यटक मॉन्यूमेंस के साथ-साथ एक्सपीरियंस को भी काफी तवज्जो दे रहे हैं, खास तौर पर जेन-जी आ रही है उनको बहुत इंटरेस्ट है कि कोई एक्सपीरियंस हो। इसके लिए रूरल टूरिज्म के क्षेत्र में आभानेरी बहुत अच्छा पर्यटन केंद्र है, जहां ग्रामीण परिवेश में एक प्राचीन स्मारक की झलक देखने को मिलती है।

यहां आज भी ऊंट गाड़ी का प्रचलन है, हैंडीक्राफ्ट और लोक वाद्य भी चलन में हैं। साथ में स्थानीय कलाकारों को मौका मिले, इसके लिए क्षेत्र को आगे बढ़ाना आवश्यक समझते हैं। इसी से पर्यटन की बहुआयामी प्रगति होगी।

वहीं हेलीकॉप्टर राइड समेत अन्य सुविधाओं को लेकर कहा- विभाग द्वारा कई नई पॉलिसियां तैयार की गई हैं। जिसमें हेलीकॉप्टर राइड, रोप-वे, जिपलाइन समेत एडवेंचर टूरिज्म के बारे में समावेश किया गया है। यह सभी पॉलिसी आने के बाद पीपीपी मोड़ पर ही होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading