![]()
डीडवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम थानू निवासी ट्रैफिक पुलिसकर्मी विजेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।
डीडवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम थानू निवासी ट्रैफिक पुलिसकर्मी विजेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 16 सितंबर को जयपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वे डीडवाना थाने में ट्रैफिक पुलिस कर्मी के पद पर तैनात थे।
उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव थानू लाया गया। यहां परिजनों, ग्रामीणों, पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और सहकर्मियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विजेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिसकर्मी शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। विजेंद्र सिंह को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में जाना जाता था।
उन्होंने ट्रैफिक पुलिस में रहते हुए अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई थीं। उनके निधन से पुलिस विभाग और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments