![]()
छात्र का शव घर के पास ही पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। गरड़ा गांव के लोग दोवड़ा थाने पहुंचे और आक्रोश जताया।
डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के गरडा नई बस्ती में 10वीं कक्षा के एक छात्र का शव घर के पास ही पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। गरड़ा गांव के लोग दोवड़ा थाने पहुंचे और आक्रोश जताया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना
दोवड़ा थाना क्षेत्र के गरड़ा गांव के नई बस्ती निवासी गोविंद (17) पुत्र मोहन कटारा का शव 22 जुलाई को घर के पास ही पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला था। परिजनों ने मामले में एक लड़की के परिवार के लोगों पर हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ऐसे में गरड़ा और आसपास के गांवों के लोग दोवड़ा थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश जताया।
इस पर थानाधिकारी तेजकरण सिंह ने किसी के दबाव में कार्रवाई नहीं करने की बात कही। थानाधिकारी ने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामले में जैसे तथ्य और सबूत होंगे, कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोई भी आरोपी छोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन किसी निर्दोष को पकड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद गांव के लोग वापस रवाना हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments