☜ Click Here to Star Rating



धरनार्थियों से समझाइश करते बाड़मेर एसपी नरेंद्रसिंह मीना।

सदर थाना क्षेत्र के सरणू गांव में एक एनएसजी कमांडो समेत 6-7 लोगों ने शराब ठेके पर हुई आपसी कहासुनी के बाद शराब की दुकान के सेल्समैन की तलवार से काट कर हत्या कर दी, जबकि इस हमले में दो अन्य घायल हुए है। एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया है।

.

होडू गांव निवासी खेताराम पर हमला करने वाला एनएसजी कमांडो चंपालाल दिल्ली से ​अपने पिता के सेवानिवृति पर होने वाले कार्यक्रम के लिए गांव आया था। दिन में शराब दुकान पर विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौच भी हुआ। इसके बाद बदले की नियत से बुधवार रात 9 बजे एनएसजी कमांडो चंपालाल साथियों के साथ आया और गाड़ी से तलवार निकाल कर खेताराम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे शरीर पर करीब 7-8 जगह गहरे घाव लगे। बीच बचाव में आए सेल्समैन हरलाल उर्फ हरखाराम और वीरेंद्र पर भी हमला किया। हमले में हरखाराम को भी तलवार से गंभीर घाव आए है,​ जिसके बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। वीरेंद्र को मामूली चोटें आई है।

होडू निवासी मृतक खेताराम के चाचा ने सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है कि वह सिणधरी से सरणू आ रहा था। तभी सरणू से आधा किमी पहले बिजली घर के पास पहुंचे तो चंपालाल, ओमप्रकाश, मांगीलाल उर्फ मांगाराम तथा अन्य लोग उसके भतीजे खेताराम, हरलाल उर्फ हरखाराम और वीरेंद्र पर धारदार हथियारों से हमला किया। जानलेवा हमले में खेताराम की मौत हो गई। हरखाराम घायल है।

गुरुवार को हत्या के विरोध में बाड़मेर जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने धरना स्थल पर पहुंच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। एनएसजी मुख्यालय दिल्ली भी एक टीम को भेजी है। 24 घंटे बाद भी पुलिस ने सिर्फ दो संदिग्धों को डिटेन किया है।

एसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और समाज के लोगों ने धरना समाप्त करने का निर्णय किया। धरने पर पूर्व केबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, सुनीता चौधरी, जाट समाज के जिलाध्यक्ष डालूराम चौधरी, पूर्व प्रधान सिणधरी गोमाराम लेगा, दुर्गेश हुड्डा, राम सेंवर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

घायलों को अस्पताल नहीं ले जाने दिया, 15 मिनट तक हथियार लेकर खड़ा रहा आरोपी

सेल्समैन पर हमले के बाद आरोपी चंपालाल काफी देर तक हाथ में हथियार लिए मौके पर खड़ा रहा। ग्रामीण घायल को समय पर अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन ये उन्हें भी जान से मारने की धमकियां देता रहा। करीब 15-20 मिनट तक सड़क पर ही खेताराम पड़ा रहा, इससे खून ज्यादा बह गया। जब पुलिस के आने की भनक लगी तो आरोपी सहित अन्य साथी मौके से गाड़ी में बैठ कर भाग गए। इसके बाद ग्रामीण खेताराम को बाड़मेर अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरखाराम को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया है।

प्रत्यक्षदर्शी – वीरेंद्र कुमार – पहले स्कार्पियो से बोलेरो कैंपर को टक्कर मारी, फिर हमला किया

घायल वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात को करीब 9.15 बजे सरणू से वह और खेताराम, हरखाराम घर के लिए जा रहे थे। वीरेंद्र सरणू गांव में दुकान पर पानी की बोतल लेने के लिए उतरा तो चंपालाल, ओमप्रकाश व मांगीलाल ने उन्हें घेर लिया। एनएसजी कमांडो चंपालाल ने गाड़ी की चाबी निकाल दी। शराब के लिए रुपए मांगे। मना करने पर इन लोगों ने गुस्से में अपनी स्कार्पियो से बोलेरो कैम्पर के टक्कर मार दी और तलवार से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। मैं हाइवे के पास खाई में गिर गया। खेताराम व हरखाराम पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर मौके से मोटरसाइकिल से भाग गए। इसके बाद परिजनों को फोन किया और हमें अस्पताल लाए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading