![]()
जिला कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीण ज्ञापन देने पहुंचे।
भीलवाड़ा जिले के जाली गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर में बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद ग्रामीणों ने सांसद, जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन दिया। कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
मंदिर पुजारी देवीलाल गुर्जर ने बताया- जाली गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर में बीते दिनों चोरी हुई थी। इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। न ही अब तक कोई कार्यवाही हुई है, इसको लेकर हमने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को ज्ञापन दिया। शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
आज हमें मजबूरन जिला कलेक्ट्रेट पहुंचना पड़ा है। हमने आज सांसद, जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन दिया है। इसमें हमने कार्रवाई की मांग की है यदि अब भी 7 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments