☜ Click Here to Star Rating


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जयपुर की स्कूली छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जयपुर की स्कूली छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी।

.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में बगरू के ग्राम पंवालिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चार छात्राएं शामिल हुईं। नोडल प्रिंसिपल पूजा झांझड़िया भी इस दौरान छात्राओं के साथ मौजूद रहीं।

राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों की चयनित छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सांगानेर ब्लॉक की छात्राओं ने राष्ट्रपति को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

राजकीय विद्यालयों की 231 छात्राओं और 8 शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

राजकीय विद्यालयों की 231 छात्राओं और 8 शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रक्षा सम्मान समारोह में जयपुर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की 231 छात्राओं और 8 शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। इनमें पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गणगौरी बाजार, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जड़िया कॉलोनी राजभवन, शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर और महाराजा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी चौपड़ की छात्राएं शामिल रहीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading