उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील से एक किलोमीटर दूर स्थित वेलनिया गांव में श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने से पिछले दिनों एक मौत पर अंतिम संस्कार में भीगते ग्रामीण।
उदयपुर का वेलनिया गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव वाले बरसों से परेशान हो रहे है लेकिन आज तक किसी ने सुध नहीं लीं गांव वालों के लिए बारिश के सीजन में सबसे बड़ी मुसीबत किसी की मौत पर श्मशान घाट पर होती है जिसमें शोक में शामिल होने वालों
उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील से एक किलोमीटर दूर स्थित वेलनिया गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव के लोग लंबे समय से सड़क, पानी और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
पिछले दिनों गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाना पड़ा। संयोग से उस समय भारी बारिश हो रही थी, लेकिन श्मशान घाट पर टीन शेड जैसी बुनियादी व्यवस्था तक नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
परिजनों और ग्रामीणों को भीगते हुए, बड़ी मशक्कत के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। इस स्थिति ने ग्रामीणों की तकलीफ और प्रशासन की लापरवाही दोनों को सामने ला दिया।

झाड़ोल के वेलनिया गांव में अंतिम संस्कार के दौरान बारिश से भीगते ग्रामीण।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को श्मशान घाट पर टीन शेड व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि बरसात में इस तरह की परेशानी हर साल सामने आती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द श्मशान घाट में टीन शेड और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।
ग्रामीण श्रवण सिंह ने बताया कि आज दिन तक टीन शेड नहीं लगे है। हम लोग कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इनपुट : दुष्यंत पूर्बिया, ओगणा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments