जैसलमेर से करीब 70 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ उपखण्ड के डांगरी गांव में बुधवार को एक किसान की हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया। गांव में बुधवार को पूरे दिन बाजार बंद रहे, वहीं शाम को कुछ लोगों ने बाजार में टायर ट्यूब के एक केबिन में आग लगा दी। जिससे 3 और
माहौल बिगड़ता देख जिला कलेक्टर प्रताप सिंह और एसपी अभिषेक शिवहरे मौके पर पहुंचे। गांव में 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- हमने सबको घरों में ही रहने की अपील की है और हालात काबू में है। फिलहाल गांव में शांति है। इधर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने की बात कही है।
दरअसल डांगरी गांव में बुधवार को खेत सिंह (50) की मौत के बाद से गांव में हालात ठीक नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया

मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट किया है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा कि ऐसी घटनाओं का लोकतांत्रिक समाज में कोई स्थान नहीं है। प्रशासन दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करेगा। दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
शिकार करने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला गौरतलब है कि डांगरी गांव के पास एक खेत में सो रहे किसान खेतसिंह पर मंगलवार रात को बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे किसान घायल अवस्था में बेसुध होकर पूरी रात पड़ा रहा। सुबह पड़ोसियों ने खेतसिंह को नहीं देखा तो उसके खेत पर गए। जहां वह चारपाई से नीचे गिरा पड़ा मिला। उसे तुरंत फतेहगढ़ सीएचसी लाया गया।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बाड़मेर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान खेतसिंह (50) ने दम तोड़ दिया। हमले का कारण सामने आया है कि खेतसिंह ने हिरण का पीछा कर रहे लोगों को रोककर शिकार नहीं करने की हिदायत दी थी। इस पर उन लोगों ने रंजिश रखते हुए मंगलवार रात खेत में सो रहे खेतसिंह पर हमला कर उनको पीट पीटकर मार डाला।

डांगरी गांव में खेतसिंह की मौत के बाद तनाव पैदा हो गया, लोगों ने 3 केबिनों को आग लगा दी।
मौत के बाद गांव में बिगड़े हालात खेतसिंह की मौत के बाद डांगरी गांव में तनाव पैदा हो गया। भीड़ ने 3 केबिनों को आग के हवाले कर दिया। तनाव को देखते हुए कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर 6 थानेदारों सहित 400 से ज्यादा जाब्ता तैनात किया।
एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- डांगरी गांव में कुछ लोगों ने 2-3 केबिन को आग लगा दी है। जिसके बाद अतिरिक्त जाब्ता भेजकर वहां शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों लाडू खान, आलम खान व खेते खान को डिटेन कर लिया है, एक गाड़ी भी जब्त किया गया है। फिलहाल मौके पर शांति है।
बाड़मेर मॉर्च्युरी में शव घटना के बाद बुधवार को पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। इसके साथ ही डांगरी के बाजार भी पूरे दिन बंद रहे। हालांकि अभी तक शव गांव नहीं पहुंचा है। लेकिन परिजन पोस्टमॉर्टम को लेकर अड़ गए हैं। कुछ लोगों ने सांगड़ थाने के आगे भी विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम की गई। पुलिस ने डांगरी गांव को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया। एकबारगी लोगों में भी भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

परिवार में 1 बेटी व 3 बेटे खेतसिंह मूल रूप से डांगरी से 3 किमी दूर सुमेलनगर गांव के रहवासी थे। लेकिन खेतसिंह का खेत डांगरी से सिर्फ आधा किमी दूरी पर ही स्थित है। वह ज्यादातर समय अपने खेत में ही रहते थे। इन दिनों ग्वार की फसल के चलते वह खेत पर ही थे। खेतसिंह के 1 बेटी व 3 बेटे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
वन विभाग की चुप्पी से होते हैं शिकार वन्य जीव प्रेमी सुमेर सिंह ने बताया- इस क्षेत्र में खेतसिंह जैसे कई जागरूक लोग हैं, जो शिकार पर घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास में है। लेकिन वन विभाग के जिम्मेदारों की चुप्पी के कारण शिकारियों के हौंसले बुलंद है। शिकारियों पर कार्रवाई को लेकर भी लोग वन विभाग को सूचना देते हैं। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण कोई कार्रवाई तक नहीं हो पा रही है।
यह खबर भी पढ़े… जैसलमेर में हिरण का शिकार करने से रोकने पर हत्या:सोते हुए किसान के सिर पर किए वार, इलाज के दौरान मौत; ग्रामीणों ने दुकान जलाई

जैसलमेर में हिरण का शिकार करने से रोकने पर बदमाशों ने किसान की हत्या कर दी। आरोपियों ने खेत में सो रहे किसान के सिर पर धारदार हथियार से वार किए। घायल किसान पूरी रात खेत में पड़ा रहा। सुबह आसपास के किसानों ने उसे देखा तो फतेहगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में बाड़मेर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के सांगड़ थाना इलाके के डांगरी गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments