![]()
नागौर में आज 3 गांवों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्त्ता रुप सिंह पंवार के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन गंदे पानी की निकासी चूंटीसरा, सलेऊ और बालवा में बंद करने तथा जमा गंदे पानी की निकासी करके स
ग्रामीणों की मांग है कि गंदे पानी की निकासी के लिए सलेऊ गांव की पूर्व दिशा में जमा पानी को बड़ा नाला चलाया जाए और जमा हुए गंदे पानी को निकासी के लिए पंप सैट लगाकर पूर्व की दिशा में पानी निकासी की जाए। गौरतलब है कि पिछले महीने हुई बरसात के बाद नागौर शहर में हुई जल भराव की निकासी के लिए प्रशासन ने जगह-जगह नाले डालकर पानी निकासी शुरू की थी। लेकिन पानी निकासी के बाद भी अब कई जगहों पर गंदा पानी जमा हो गया है। ऐसे में मच्छर और मौसमी बीमारियां भी पनपने लगे हैं। 3 दिन पहले ही लालसागर तालाब इलाके के लोगों ने भी जिला कलेक्टर के आवास के सामने धरना देकर समस्या के समाधान की मांग की थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments