![]()
जयपुर के यूथ हॉस्टल में सोमवार को सोसाइटी की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
राजस्थान में घुमंतू समाज को स्थायी आवास प्रदान करने के सरकारी आदेश के बाद भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। सोसाइटी ने आदेश का स्वागत किया है। साथ ही इसकी पालना न करने वाले सरपंचों के खिलाफ आंदोलन की योजना बनाई है।
जयपुर के यूथ हॉस्टल में सोमवार को सोसाइटी की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बारिश के कारण विधानसभा घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
माधोराजपुरा ग्राम पंचायत में पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां कुछ सरपंचों ने घुमंतू समाज को पट्टे देने का प्रस्ताव पारित नहीं किया है। सोसाइटी इन सरपंचों के पुतले जला रही है।
बाबा रामदेव नगर में नई मांगें सामने आई हैं। स्थानीय अध्यक्ष प्रेम कोली और बागरी समाज की प्रदेश अध्यक्ष रोडी देवी ने कच्ची बस्तियों का नया सर्वे करवाने की मांग की है। साथ ही भू-माफियाओं की जांच की मांग भी रखी है।
हर बस्ती में मीटिंग कर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा
सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार नाडार ने दो प्रमुख मुद्दे उठाए हैं। पहला, माधोराजपुरा में घुमंतू नेता कालीबाई के साथ अन्याय की जांच को दबाया जा रहा है। दूसरा, बाबा रामदेव नगर में जेडीए की 9 बीघा जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा है। 30 बीघा जमीन पर फर्जी कागजात से कब्जे का प्रयास जारी है। इन मुद्दों पर हर बस्ती में मीटिंग कर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा- हर हाल में घुमंतु समाज को सरकार के प्रयासों से जोड़ा जाएगा और सरकार के घुमंतू समाज उत्थान के प्रयास में आड़े आ रहे हर शक्ति से लड़ा जाएगा. चाहे वह किसी अन्य पार्टी के नेता हों या फिर बस्ती की जमीन को नकली कागजों के दम पर कब्जा काम करने की कोशिश करने वाले वह माफिया हों।
इस अवसर पर नेवटा के तालाब को मुख्य स्वरूप में लाने के लिए संघर्ष हेतु गठित समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप जाट ने भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी और घुमंतू समाज के गरीब नागरिकों के हित में हर संभव मदद करने का वादा किया।
ये रहे मौजूद
मीटिंग में कच्ची बस्ती महासंघ के अध्यक्ष गोपाल गुजराती ने भी स्थानीय स्तर पर भूमाफियाओं द्वारा कच्ची बस्ती के जमीन को हड़पने तथा उनके खिलाफ आंदोलन करने के तरीके पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर बाबा रामदेव नगर भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के पदाधिकारी मांगू देवी, अमित गुजराती, शकूर मिरासी, ग्यारसी, नंदू,तुलसी, रिम मिरासी, सीता, राम सिंह,अमर सिंह, सूरज आदि लोग उपस्थित थे.
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments