☜ Click Here to Star Rating


मासिक संगीत सभा के अंतर्गत होटल आर्य निवास में एक यादगार संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संगम कल्चरल फाउंडेशन की ओर से पद्मश्री पंडित चिरंजी लाल तंवर को समर्पित श्रृंखला मासिक संगीत सभा के अंतर्गत होटल आर्य निवास में एक यादगार संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर संतूर वादक अनवर हुसैन ने राग किरवाणी में अपनी प्रस्तुति से

.

कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने आलाप, जोड़ और झाला से की, जिसमें मधुरता, सौम्यता और तकनीकी पकड़ की स्पष्ट झलक देखने को मिली। अनवर हुसैन की लयकारी और संतूर की हर थाप ने श्रोताओं के मन को छू लिया।

अनवर हुसैन की लयकारी और संतूर की हर थाप ने श्रोताओं के मन को छू लिया।

अनवर हुसैन की लयकारी और संतूर की हर थाप ने श्रोताओं के मन को छू लिया।

उनके साथ तबले पर संगत कर रहे प्रख्यात तबला वादक दिनेश खिंची ने अपनी सधी हुई संगति से सुर-ताल के इस समागम को और भी भव्य बना दिया। उनकी हर थाप पर सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन गुरु मां गीता देवी, विदुषी कलापीनी कोमकली, राजीव अरोड़ा, चंद्र सुराना, अजित बंसल और नीलिमा बंसल ने किया। सभा के अंत में संस्था अध्यक्ष और तबला वादक सुनील सिंह तंवर ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर आभार जताया और आयोजन की सफलता के लिए सभी मेहमानों और श्रोताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जयपुर के प्रसिद्ध उद्घोषक राजेश आचार्य ने बेहद प्रभावशाली ढंग से किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading