![]()
पीड़ित नवीन सैनी व आरोपी जितेंद्र अग्रवाल।
अलवर शहर के बुध विहार में डेढ़ करोड़ रुपए की जमीन को केवल 25 लाख रुपए में बेचने का झांसा देकर प्राइवेट स्कूल संचालक नवीन सैनी से 4 लाख रुपए ठग लिए। अब कोतवाली थाने में हरसौली के जितेंद्र अग्रवाल सहित 3 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की ज
नवीन सैनी ने बताया कि 8 मार्च को हरसोली निवासी जितेंद्र कुमार ने बुध विहार में खुद का प्लॉट दिखाया। उसने प्लॉट को 25 लाख 25 हजार रुपए में बेचान तय कर लिया। उसके बाद एग्रीमेंट करा लिया। जिसके एवज में पहले 4 लाख रुपए दे दिए। आगे रजिस्ट्री के समय पूरी रकम देना तय हुआ। जुलाई के महीने में रजिस्ट्री होनी थी। लेकिन जितेंद्र व उसके साथ आना कानी करने लगे। बाद में अगस्त में रजिस्ट्री कराने की बात कही। उनको बातों से कुछ शक हो गया। उसके बाद में प्लॉट की पड़ताल की तो पता चला कि यह प्लाॅट अलवर UIT का है। मतलब मौके की जमीन यूआईटी ने अवाप्त कर रखी है। अब जमीन का हक युआईटी के पास है। इन्होंने पुराने कागज दिखाकर जमीन का बेचान कर दिया। एक तरह से ठगी का तरीका निकाला है। जब यह बात जितेंद्र व उसके साथियों का बताई तो रकम वापस करने से आनाकानी करने लगे। बोले कि हमने पैसे बांट लिए। अब कहां दें। यही नहीं पैसे के लिए दबाव दिया गया तो उल्टा धमकी दी है कि हमसे जबर्दस्त साइन कराए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments