जयपुर में ई-रिक्शा से स्टंट कर लोगों की जान खतरे में डालने का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा से स्टंट के कई वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी डाले गए। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने स्टंट से लोगों की जान खतरे में डालने वाले ई-रिक्शा ड्राइवर को अरेस्ट किया है।
डीसीपी (क्राइम) अभिजीत सिंह ने बताया- मामले में आरोपी फरदीन कुरैशी (32) निवासी भट्टाबस्ती को अरेस्ट किया है। पिछले दिनों ई-रिक्शा को दो पहिए पर लहराकर चलाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। इंस्टाग्राम रील में अपलोड वीडियो में ई-रिक्शा से रोड पर स्टंट किया जा रहा था। वीडियो में ई-रिक्शा से स्टंट के दौरान लोग अपनी जान बचाते दिखाई दे रहे थे। लोगों की जान खतरे में डालकर ई-रिक्शा से स्टंट कर इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डाले जा रहे थे।

पुलिस ने स्टंट मामले में आरोपी को अरेस्ट कर ई-रिक्शा को जब्त किया।
सीएसटी की ओर से इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर सर्च कर ई-रिक्शा के आरोपी ड्राइवर फरदीन कुरैशी को पकड़ा गया। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने स्टंट मामले में आरोपी फरदीन कुरैशी को अरेस्ट कर ई-रिक्शा को जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी से सामने आया है कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर अपलोड करता था। पुलिस ने पहले भी इसी कारण उसका चालान काटा था। उसके खिलाफ संजय सर्किल और जालूपुरा थाने में 4 क्रिमिनल मामले दर्ज है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments