जोधपुर की बनाड़ रोड पर आज शाम को गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है।
जोधपुर की बनाड़ रोड पर जमकर हंगामा हुआ। यहां पर एक SUV लेकर आए युवक का दूसरे गुट के साथ विवाद हो गया। इसके बाद दोनों आमने-सामने हो गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने SUV पत्थर फेंके। इस दौरान SUV सवार युवक ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। काफी देर त

दूसरे गुट के युवकों ने SUV पर जमकर पत्थर भी फेंके।
प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि दोनों गैंग के बीच पूर्व में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पूरी घटना आज शाम 7 बजे की है। SUV सवार युवक बनाड़ रोड पर पहुंचा। इस दौरान दूसरे गुट के युवक दिखाई दिए तो उसने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे गुट के युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक भाग गए।
इधर इस घटना को लेकर शहर की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक दिन पूर्व ही झालामंड में एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की गई थी, वही इसके अगले दिन सड़क पर गुंडागर्दी के चलते आमजन में दहशत है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments