![]()
जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष पत्रकारों को संबोधित करते हुए।
जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर आज राजसमंद जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन रखा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने जीएसटी को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में जीएसटी 2 लागू किए जाने स
उन्होंने कहा- नई कर संरचना सरल और पारदर्शी है। उन्होंने बताया कि पहले जीएसटी की दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत थीं, जिन्हें घटाकर अब 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, विलासिता और तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत कर का प्रावधान रखा गया है।
रोजमर्रा की वस्तुओं, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सामान पर अधिकांश जीएसटी हटा दिया गया है। किसानों को भी राहत देते हुए कृषि यंत्रों पर जीएसटी घटाकर मात्र 5 प्रतिशत कर दिया गया है। जीएसटी 2 देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और आम लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज पारीक ने बताया कि जीएसटी 2 से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला प्रमुख रतनी देवी, जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी, सह संयोजक भूपेंद्र चोरडिय़ा, जिला कार्यालय प्रमुख प्रमोद गौड़, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक रांका, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, गर्वित पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments