☜ Click Here to Star Rating


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने वोट चोरी के मामले पर कहा- हम लोग राजस्थान में एक-एक सीट का अध्ययन कर रहे हैं। बहुत जल्द इसका खुलासा राहुल गांधी करेंगे। जैसा कि राहुल गांधी ने भाषण में कहा कि वे बम फोड़ेंगे तो आप सब इंतजार करें।

.

जयपुर ग्रामीण सीट भी 1500-1600 वोटों से जीती गई थी। तब भी आरोप लगे थे। लेकिन, अब जब ये सारी चीजें सामने आ रही है तो संशय बनता है। ऐसे में चुनाव आयोग की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो लोगों का संशय दूर करे और जांच करें।

पायलट मंगलवार को कर्नल सोनाराम चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में वोट चोरी के मामले को लेकर सरकार को घेरा।

मोहनगढ़ में कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि।

मोहनगढ़ में कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि।

बोले-जांच यहां भी होनी चाहिए

पायलट ने राजस्थान के बारे में बात करते हुए कहा- यहां भी चुनाव प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए ताकि लोगों को भरोसा मिले कि उनका वोट सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हम बिना तथ्य के आरोप नहीं लगाना चाहते, लेकिन जहां गड़बड़ी दिख रही है वहां आयोग को स्पष्टीकरण देना ही होगा।

पायलट ने कहा- पहले हम पढ़ते थे कि वोट डालने के लिए अधिकारी जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों तक जाते थे ताकि हर मतदाता तक लोकतंत्र पहुंच सके। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि वोटों को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए था और जांच करनी चाहिए थी।

‘थानेदार शिकायत लिखने की जगह एफेडेविट मांग ले’

पायलट ने उदाहरण देते हुए कहा- जैसे थाने में कोई रिपोर्ट लिखवाने जाए और थानेदार शर्त रखे कि पहले एफिडेविट दीजिए, तभी रिपोर्ट दर्ज होगी। ठीक वैसे ही अब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पायलट ने कहा कि आयोग जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय सत्ताधारी दल के पक्ष में खड़ा दिखाई देता है। यह मुद्दा जीत-हार का नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने का है। वोट की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह आवाज अब पूरे देश में गूंज रही है और जनता खुलकर इसका समर्थन कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading