पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर में संत मुरलीधर महाराज का आशीर्वाद लिया।
धौलपुर प्रवास पर पहुंचीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने परशुराम धर्मशाला में चल रही राम कथा में शिरकत की। उन्होंने संत मुरलीधर महाराज का आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण किया।
21 से 29 अगस्त तक श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संत मुरलीधर महाराज द्वारा राम कथा का वाचन किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने परशुराम धर्मशाला में चल रही राम कथा में शिरकत की।
राजनिवास पैलेस से धर्मशाला पहुंचीं राजे ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धौलपुर के लोग उनका परिवार हैं। राजस्थान में हर जगह लोगों को संबोधित किया है, लेकिन धौलपुर में उनका स्थान एक बहू का है।
राजे ने आज के समय को अजीब बताते हुए कहा कि जिसे अपना समझा जाए, वह पराया हो जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार में सभी की अलग-अलग जिम्मेदारियां होती हैं। बेटी, मां और बहू की भूमिकाएं अलग-अलग होती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री राम कथा का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में वनवास का समय आता है। इस काल को पार करने के बाद ही वनवास से वापसी होती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments