![]()
जयपुर में देसी-विदेशी पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 4 लपकों को गिरफ्तार किया गया है। पर्यटक थाना पुलिस ने आरोपियों को हवामहल के सामने, छोटी चौपड़, जल महल, रामगढ़ मोड से गिरफ्तार किया गया है।
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- जयपुर शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते है। आने वाले फेस्टिव सीजन में छुट्टियों में भी आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व सुगम पर्यटन व्यवस्था के लिए अवैध गाइडों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इसके तहत कार्रवाई करते हुए शहर के टूरिस्ट प्लेस के 4 लपकों को पकड़ा गया है।
चार लपकों को पकड़ा
1. फरमान (34) पुत्र इकबाल निवासी म.नं. बी 18 जगदीश कॉलोनी माउंट रोड रामगढ़ मोड हाल विनायक नगर कॉलोनी, आमेर
2. अमन (25) पुत्र अतीक अहमद निवासी मोहल्ला नई बस्ती नवाबगंज बरेली पुलिस थाना नवाबगंज हाल गलता गेट, जयपुर
3. सैफ अली (27) पुत्र सलीम खान निवासी न्यू इन्द्रा कॉलोनी जलमहल
4. दीपक सोनी (23) पुत्र सुनील सोनी निवासी तमील कॉलोनी जलमहल को गिरफ्तार किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments