☜ Click Here to Star Rating


नगर परिषद डूंगरपुर की बैठक सभापति अमृत कलासुआ और आयुक्त प्रकाश डूडी की मौजूदगी में हुई।

नगर परिषद डूंगरपुर की बैठक बुधवार को सभापति अमृत कलासुआ, आयुक्त प्रकाश डूडी की मौजूदगी में हुई। बैठक में सीवरेज लाइन को लेकर सभापति के साथ ही पार्षदों का आक्रोश फूट पड़ा। पार्षदों ने कहा कि रूडिप के ठेकेदार ओर अधिकारियों ने मिलकर शहर की सड़कों को खोद

.

नगर परिषद डूंगरपुर की बैठक में शामिल पार्षदों ने टूटी सड़कों और सीवरेज का मामला उठाया।

नगर परिषद डूंगरपुर की बैठक में शामिल पार्षदों ने टूटी सड़कों और सीवरेज का मामला उठाया।

शहर के लोगों के अब तक न तो सीवरेज के कनेक्शन हुए है और न ही पानी की लाइन के। अधूरे काम से शहर के लोग परेशान है। गड्ढे ओर टूटी फूटी सड़कों से हादसे हो रहे है। सभापति अमृत कलासुआ ने कहा कि उनके काम से मैं खुद परेशान हूं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।

सभापति ने कामकाज में लापरवाही पर नोटिस देने ओर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। पार्षदों ने नल कनेक्शन देने में भी आनाकानी करने के भी आरोप लगाए। बैठक की शुरुआत पहले की बैठकों में आई समस्याओं ओर उनके समाधान के साथ हुई। सभापति ने कहा कि नया अस्पताल परिसर में सुलभ शौचालय को डिस्मेंटल कर दिया है।

निर्माण शाखा को नया सुलभ शौचालय बनाने के निर्देश दिए। वही शहर के प्रमुख 4 एंट्री रोड पर प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा। परिषद के जेईएन ने ड्राइंग दिखाते हुए कहा कि 2 लेन के अनुसार गेट बनेगा। जिसमें 13 -13 मीटर का गैप होगा। ऊपर की तरफ छतरियां बनेगी।

शार्दूल सिंह राठौड़ ने बलवाड़ा पत्थरों से इसका निर्माण करवाने की बात कही। वहीं, पार्क के लिए आरक्षित जमीन पर नए पार्क बनने पर चर्चा के दौरान वसुंधरा विहार, नवाडेरा के अलावा भी बांसडवाड़ा, पातेला तालाब के पास, घाटी सारणेश्वर मंदिर रोड, मस्तान बाबा दरगाह के पास पार्क बनाने की मांग उठी। वहीं, जिन पार्कों में टूट फूट हुई है उनकी भी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

शहर की तंग सकरी गलियों के लिए एक छोटी बोलेरो फायर ब्रिगेड खरीदने पर भी सहमति बनी। वहीं, सरकार की ओर से भी 3 फायर ब्रिगेड आने की प्रॉसेस चल रही है। पार्षद बृजेश सोमपुरा ने वसुंधरा विहार तीर्थंकर पार्क में सरस्वती प्रतिमा में दरारें आने की बात करते हुए गुणवत्तापूर्ण काम की बात रखी। पान मसाला, गुटखा बेचने को लेकर सभापति ने शहर में लाइसेंस जारी करने की बात कही।

स्कूल, मंदिरों के पास किसी तरह की धूम्रपान सामग्री बेचने पर सख्त पाबंदी लगाने के निर्देश दिए। हालांकि गुटखा सामग्री बेचने को लेकर नगर परिषद की ओर से मंजूरी को लेकर पार्षदों ने विरोध भी जताया। वहीं, पंकज जैन और मोहनलाल जैन ने शहर में अवैध रूप से खुली नॉनवेज की दुकानों को एक जगह शिफ्ट करने या बंद करवाने की मांग रखी। जिस पर सभी पार्षदों ने समर्थन किया। सभापति ओर आयुक्त ने जहां-जहां खुली नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading