![]()
अलवर के सिलीसेढ़ बांध से मंगलवार शाम से ऊपरा शुरू हो गई थी। अब भी थोड़ा-थोड़ा पानी चल रहा है।
कई सालों के बाद अक्टूबर के महीने में अच्छी बारिश होने से सिलीसेढ़ बांध में ऊपरा चली है। दो दिन तक हुई बारिश से बांध से करीब एक इंच की ऊपरा चली है। 6 अक्टूबर को दिन-रात में जिले भर में रुक-रुक कर कई घंटे बारिश हुई। जिसके कारण बांध की ऊपरा चल पड़ी। वैसे
तीसरे दिन भी घने बादल और बूंदाबांदी
अलवर जिले में लगातार तीसरे दिन भी घने बादल हैं। कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। एक दिन पहले लगतार कई घंटे तक रिमझिम बारिश रही। जिसका असर ये रहा कि सिलीसेढ़ बांध की ऊपरा चली। उसका पानी जयसमंद तक पहुंचा है। अलवर शहर में दो दिन बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया था। जिससे बाजार में और मंडी में व्यापारियों को काफी परेशानी भी हुई।
किसानों को हुआ फायदा
अक्टूबर के महीने की इस बारिश से सबसे अधिक किसानों को फायदा है। इस महीने में रबी की बुआई होती है। खेतों में पानी की जरूरत पड़ती है। इस बार पानी की पूर्ति बारिश ने कर दी। वैसे भी बारिश का पानी अधिक फायदेमंद होता है। बारिश के पानी से पैदावार बढ़ती है और दूसरा किसानों को बड़ी बचत होती है। यह दोहरा फायदा अलवर के किसानों को हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments