![]()
कोटपूतली में रविवार को पांच घंटे की बिजली कटौती होगी। सहायक अभियंता (RVPN) कुणाल पटेल ने बताया कि 132 केवी जीएसएस पावटा पर मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाएगा।
.
इस दौरान सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसमें 33 केवी फीडर पावटा, बड़नगर, तुलसीपुरा, खेलना, किशनपुरा, आंतेला, रामराघव इको मिल, पीजीसीआईएल और शाकंभरी शामिल हैं।
साथ ही 33 केवी फीडर मंढा, कारोली, भोनावास, दुदावास, बागवास अहिरान की सप्लाई भी बंद रहेगी। इन सभी क्षेत्रों के 33/11 केवी सब-स्टेशनों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर की सप्लाई भी पांच घंटे तक बाधित रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments