☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में महिला सम्मेलन में महिलाओं के सम्मान के दौरान तालियां बजाकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाती महिलाएं।

भारत विकास परिषद् उत्तर पश्चिम क्षेत्र का महिला मिलन कार्यक्रम ‘निर्मायिनी’ की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम को महारानी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परिषद् राजस्थान साउथ प्रान्त के तत्वावधान में उदयपुर में हुए कार्यक्रम में 157 माता-बहनों को ‘महारानी

.

प्रांतीय अध्यक्ष मयंक दोसी ने बताया कि महारानी अहिल्या देवी की 300वीं जन्म जंयती के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद् राजस्थान क्षेत्र की मातृशक्ति ने भारत विकास परिषद् के माध्यम से पीडि़त मानवता की सेवा एवं प्राकृतिक आपदाओं के लिए संधारित कोष में 157 माता-बहनों ने विकास रत्न एवं विकास मित्र के रूप दान राशि कोष में जमा करा अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया हैं। उक्त कोष में योगदान देने वाली माता-बहनों का बहुमान महारानी सम्मान के तहत् परिषद् परिवार एवं अतिथिगण द्वारा किया गया।

महिला सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं।

महिला सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं।

राष्ट्रीय महामंत्री डी.डी. शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि संरक्षक महिला सहभागिता निदर्शना गोवानी, राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक डॉ. शिप्रा धर, क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा, क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी एवं केन्द्रीय सदस्य डॉ. आशा मेहता के आतिथ्य एवं गीता गुप्ता राष्ट्रीय सह-संयोजिका महिला सहभागिता, सीए अरविंद गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सीए संदीप बाल्दी, क्षेत्रीय महासचिव, सुनीता गोयल की मौजूदगी रही।

भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के इस साझा कार्यक्रम में लोक कला मण्ड़ल उदयपुर के कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई। राजस्थान साउथ प्रांत की महिला संयोजिका गायत्री शर्मा, जिला समन्वयक संतोष जैन एवं नगर समन्वयक राकेश नन्दावत, प्रांतीय महासचिव सुधीर वोरा के नेतृत्व में उदयपुर शहर के भारत विकास परिषद के सदस्य मातृ शक्ति एवं पुरूष वर्ग कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखते प्रमुखजन।

कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखते प्रमुखजन।

वहीं दूसरे दिन रविवार को भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम क्षेत्र का महिला मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि होगी तो संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और अन्य अतिथि होंगे। मयंक दोसी ने बताया कि भारत विकास परिषद भारतीय सभ्यता और संस्कृति की संवाहक मातृ शक्ति के माध्यम से परिषद के उद्देश्य स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत की प्राप्ति में उनकी भूमिका और नेतृत्व के द्वारा समाज के सर्वागिण विकास में योगदान को रेखांकित करने के ध्येय से महिला मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से महिलाएं शामिल हुई।

कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से महिलाएं शामिल हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading