जयपुर में रविवार शाम एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस और सीएसटी टीम ने लग्जरी मर्सिडीज कार से हो रही महंगी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। सूचना मिलने पर जब पुलिस और सीएसटी टीम ने मर्सिडीज कार को रुकवाने का प्रयास किया, तो ड्राइवर ने तेज रफ्तार में गाड़ी
सीएसटी टीम (आबकारी विभाग) ने कार का पीछा किया। रामबाग सर्कल पर ट्रैफिक जाम के कारण कार फंस गई, जहां कॉन्स्टेबल ने ट्रैफिक पुलिस की मदद से ड्राइवर को पकड़ा लिया।
पुलिस के मुताबिक, कार से पुलिस को 50 हजार रुपए से अधिक की महंगी शराब बरामद हुई। इसमें 288 बीयर की बोतलें और 33 ब्रांडेड शराब की बोतलें शामिल थीं। यह कार्रवाई आबकारी विभाग और ज्योति नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से शाम 6 बजे की।

कार से 288 बीयर की बोतलें और 33 ब्रांडेड शराब की बोतलें मिली।
कैफे संचालक निकला तस्कर ज्योति नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि डीसीपी क्राइम के निर्देश पर की गई कार्रवाई में शाम के समय सूचना मिली कि एक कार से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। जब सी स्कीम पर पुलिस और सीएसटी टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर वहां से भाग निकला।
सीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल प्रदीप सोनी ने कार का पीछा किया और रामबाग सर्कल पर ट्रैफिक जाम की वजह से फंसी कार को ट्रैफिक पुलिस की मदद से पकड़ लिया। मर्सिडीज कार (नंबर आरजे 14 वाईसी 3105) से सीएसटी और ज्योति नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 16 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने कार चालक सक्षम जैनानी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सक्षम जैनानी पहले एक कैफे चलाता था और पुलिस से बचने के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments