![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई।
.
हथुनिया थानाधिकारी इंद्रजीत परमार ने बताया कि 7 अगस्त को गश्त के दौरान हथुनिया क्षेत्र से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे। आरोपी सलमान (26) पुत्र कयुम खां पठान निवासी हथुनिया पुलिस को देखकर हथियार मौके पर फेंककर फरार हो गया था। इस मामले में थाना हथुनिया में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने विशेष टीम गठित रविवार को फरार आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments