![]()
करेड़ा पुलिस ने अवैध गांजा उगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।इसके तहत भीलवाड़ा जिले की करेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का अवैध गांजा पकड़ते हुए गांजे की खेती करने पर एक आरोपी को गि
पुलिस ने आरोपी से 99 गांजे के पास से हरे गीले पोघे जिनका वजन 38.040 किलोग्राम और 270 ग्राम गांजा को जब्त किया हैं।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 11 लाख 54 हजार 700 रूपये कीमत है।
करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। इसी दौरान मुखबिर से सुचना मिलने पर ग्राम बागोलिया में एक खेत पर दबिश दी ।
यहां अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने यहां से लक्षण लाल को अवैध मादक पदार्थ गांजा 270 ग्राम अपने कब्जे में रखने एवं गांजे की खेती करने पर 99 गांजे के हरे गीले पोधे जिनका वनज 38.040 किलोग्राम पाया । इन्हे जब्त कर खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया ओर जांच शुरू की हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments